Home विदेश Iran-Russia की मीटिंग, गुस्से में पुतिन, कहा- बाहरी हस्तक्षेप दुनिया को बड़े...

Iran-Russia की मीटिंग, गुस्से में पुतिन, कहा- बाहरी हस्तक्षेप दुनिया को बड़े खतरे की ओर ले जा रही

41
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

वैसे तो ईरान पर हमले की कई देशों ने निंदा की है। लेकिन रूस खुलकर अमेरिका के अटैक कि खिलाफत कर रहा है। इन सब के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ रूस के राष्ट्रपति संग बैठक हुई है, जिसे ट्रंप का खेल बिगाड़ने की प्लानिंग के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर किए गए हमले के बाद अब पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते दिख रहे हैं। दोनों मुल्क एक दूसरे पर वार पलटवार कर रहे थे। लेकिन बीते दिनों जिस तरह ईरान ने इजरायली धरती को सुलगाया और बेहिसाब बारूद बरसाया। उससे न केवल तेल अवीव बल्कि वाशिंगटन तक में खलबली मच गई। इसके बाद से ये सवाल उठने लगे कि क्या ईरान इजरायल युद्ध में पुतिन की एंट्री हो सकती है?