Home छत्तीसगढ़ उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन दादर खुर्द, बालको नगर और खरमोरा...

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन दादर खुर्द, बालको नगर और खरमोरा के रथ यात्रा में हुए सम्मिलित

61
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शुक्रवार को रथ यात्रा के पावन अवसर पर कोरबा शहर के दादर खुर्द, बालको नगर राम मंदिर, खरमोरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित रथयात्रा में शामिल होकर विधि विधान के साथ भगवान जगन्नाथ का पूजन कर उनकी आरती उतारी। इसके बाद भक्तों ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ को खींचकर रवाना किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भी उपस्थित रहीं।

दादारखुर्द में भक्तो को इस पावन अवसर की बधाई देते हुए कहा कि यह उत्सव सनातन संस्कृति की प्राचीनता के साथ-साथ उसकी निरन्तरता का भी प्रतीक है। कई शताब्दियों से यह उत्सव एकता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मैं सौभग्यशाली हूँ की मुझे बचपन से इस रथयात्रा में शामिल हो कर आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलता रहा है।

इस अवसर पर प्रफुल्ल तिवारी,, सभापति नूतन सिंह, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, लक्ष्मण श्रीवास, सुनीता चौहान, मीना लहरे, मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश लहरे, अजय विश्कर्मा, रुक्मणि नायर, रामकुमार राठौर, मुकुंद सिंह कंवर सहित अन्य उपस्थित थे।