Home छत्तीसगढ़ बीजापुर जिले के 54 हजार से अधिक महिला संग्राहकों को चरण पादुका...

बीजापुर जिले के 54 हजार से अधिक महिला संग्राहकों को चरण पादुका की जाएगी वितरित

48
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्तीसगढ़ सरकार तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को विशेष सुविधा देने के उद्देश्य से चरण पादुका वितरण किया जा रहा है। इस योजना के तहत बीजापुर जिले के 54 हजार 330 महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका वितरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में चरण पादुका योजना संचालित की जा रही है। योजना की शुरुआत 21 जून 2025 को नवोदय विद्यालय बीजापुर में की गई, जहां धनोरा और संतोषपुर की प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के 15-15 महिला संग्राहकों को चरण पादुका वितरित की गई।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा चरण पादुका योजना की पहल तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। पूर्ववर्ती सरकार में यह योजना बंद कर दी गई थी जिसे तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के हित में पुनः प्रारंभ किया गया है। जिससे उन्हें जंगलों में कार्य करते समय उनके पैरों को सुरक्षा मिल सके। राज्य सरकार की यह योजना ग्रामीण और वनों में कार्यरत महिला श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।