Home छत्तीसगढ़ खाद दुकानों में अनियमितता पर अम्बिकापुर जिले में कार्रवाई

खाद दुकानों में अनियमितता पर अम्बिकापुर जिले में कार्रवाई

40
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

अम्बिकापुर जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को राज्य एवं जिला स्तरीय टीम ने विकासखण्ड अंबिकापुर एवं सीतापुर के विभिन्न उर्वरक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विकासखण्ड सीतापुर के कंपनी बाजार रोड स्थित मेसर्स भगवती ट्रेडिंग में बिना लाइसेंस के उर्वरक विक्रय पाए जाने पर प्रतिष्ठान को तत्काल प्रभाव से सील कर जब्ती की कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार, अंबिकापुर के रायगढ़ रोड स्थित मेसर्स शुभम फर्टिलाइजर्स और सीतापुर के ग्राम सरईपारा-गुतुरमा में स्थित मेसर्स गोपाल कृषि सेवा केंद्र में उर्वरक एवं कीटनाशकों की बिक्री में अनियमितताएं पाई गईं। इस पर संबंधित प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

निरीक्षण दल में राज्य स्तर से सहायक संचालक कृषि डॉ. सुमित सोरी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती अनिता एक्का, जिला सहायक संचालक कृषि श्री अभिषेक झा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती बिबियान बेक, कृषि विकास अधिकारी श्री जे. आलम एवं स्थानीय उर्वरक निरीक्षक श्री संतोष कुमार बेक शामिल थे।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसान हितों की सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु यह निरीक्षण अभियान सतत जारी रहेगा। अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।