Home छत्तीसगढ़ सहकारिता विभाग ने पूरे छत्तीसगढ़ में 1 लाख वृक्षारोपण करते हुए उनकी...

सहकारिता विभाग ने पूरे छत्तीसगढ़ में 1 लाख वृक्षारोपण करते हुए उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

33
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस 05 जुलाई को समाहित करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ के सहकारी संस्थाओं में दिनांक 01जुलाई से 06 जुलाई तक  विविध कार्यक्रमो, शिविरो, सहकारी संगोष्ठयो तथा वृक्षारोपण  का आयोजन किया गया।

सहकारिता विभाग द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत अपेक्स बैंक, सभी जिला सहकारी केंद्रीय बैंको तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सेवारत 2058 पैक्स सोसायटियो तथा प्रदेश के धान उपार्जन केंद्रों में 1 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया था। छत्तीसगढ़ के कोआपरेटिव्ह सेक्टर   में “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत 1 लाख पौधे का वृक्षारोपण किया गया तथा सभी ने उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। सहकारिता और एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण अभियान दोनों ही  सामाजिक उत्थान व पर्यावरणीय संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण पहल है, जो कि सामूहिक भागीदारी  पर आधारित है। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवनदायिनी है।