Home छत्तीसगढ़ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

39
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत कृषि महाविद्यालय रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (छात्रा इकाई) द्वारा आज “सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की प्रेरणादायक उपस्थिति और मार्गदर्शन ने छात्रों को न केवल जानकारी प्रदान की, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आरती गुहे, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय रायपुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय शर्मा (AIG ट्रैफिक) थे, जिनके साथ डॉ. प्रशांत शुक्ला (ASP ट्रैफिक), श्री टिकेलाल भोई (ASI) एवं श्री सहदेव वर्मा (ट्रैफिक पुलिस, रायपुर) ने भी अपने विचार साझा किए।

अधिकारियों ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों, ट्रैफिक जागरूकता, हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, एवं डिजिटल ट्रैफिक सिस्टम के बारे में विस्तार से बताया। सभी वक्ताओं ने एक सुर में यह संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का माध्यम है।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुबुही निषाद ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, शिक्षकों और छात्राओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा,सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। अपने जीवन की, अपने परिवार की और समाज की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सतर्क रहें और समाज में जागरूकता फैलाकर एक सकारात्मक बदलाव की दिशा में कार्य करें।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे आयोजन को सार्थकता प्रदान की। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है, इसे अपनी आदत बनाइए। सुरक्षा है जीवन का आधार, पालन करें।