Home खेल Freestyle Chess Las Vegas में डी गुकेश नहीं ले रहे हिस्सा

Freestyle Chess Las Vegas में डी गुकेश नहीं ले रहे हिस्सा

42
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश लास वेगास में हो रहे 16 खिलाड़ियों के फ्रीस्टाइल शतरंज टूर्नामेंट में मौजूद नहीं हैं। इस समय भारत की अगुवाई आर प्रज्ञानंद कर रहे हैं, उन्हें मैग्नस कार्लसन के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है। इसके विपरीत, अर्जुन एरिगैसी और विदित गुजराती को टूर्नामेंट के दूसरे ग्रुप में रखा गया है।

वहीं इस प्रतियोगिता में कुल 750,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि हैं, जिसमें से 200000 अमेरिकी डॉलर विजेता के लिए आरक्षित हैं। प्रत्येक समूह में आठ खिलाड़ी होते हैं, और शीर्ष चार खिलाड़ी अगले चरण में आगे बढ़ेंगे। जबकि निचले आधे खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे।

फिलहाल, भारत के प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट की शुरुआत नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ काले मोहरों से ड्रॉ खेलकर की। इसके बाद उन्होंने असाउबायेवा को हराया। तीसरे राउंड में उन्होंने काले मोहरों से खेलते हुए कीमर को हराया और फिर चौथे राउंड में कार्लसन को चौंका दिया।

दरअसल, आर प्रज्ञानंद ने लास वेगास में फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम टूर में दुनिया के नंबर-1 मैग्नस कार्लसन पर बेहतरीन जीत दर्ज की। 19 वर्षी प्रज्ञानंद ने पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन को महज 39 चालों में मात दी है।

गुकेश नहीं ले रहे हैं हिस्सा

वहीं, डी गुकेश इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। जिसकी वजह भी अब सामने आ गई है। दरअसल, क्लासिकल विश्व चैंपियन होने के कारण गुकेश को सभी ग्रैंड स्लैम टूर इवेंट में एंट्री मिल जाती है।

लेकिन गुकेश ने पिछले फ्रीस्टाइल शतरंज मुकाबलों में अपने निराशाजनक प्रदर्शन से हटने का फैसला किया है। वह लगभग एक महीने बाद ग्रैंडमास्टर टूर के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेंगे।