Home छत्तीसगढ़ कृषि मंत्री श्री नेताम ने किया नवीन तहसील कार्यालय भवन का उद्घाटन

कृषि मंत्री श्री नेताम ने किया नवीन तहसील कार्यालय भवन का उद्घाटन

39
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण व अल्पसंख्यक विकास विभाग व कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम एक दिवसीय प्रवास पर बलरामपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्राम डौरा कोचली में पहुंचकर 71 लाख 12 हजार रुपये की लागत से बने नवीन तहसील कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।  इस अवसर पर कृषि मंत्री ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने तहसील भवन के उद्घाटन के पश्चात   भवन का अवलोकन भी किया। कृषि मंत्री श्री नेताम ने तहसील कार्यालय परिसर में विधायक मद से शेड बनाने की घोषणा भी की। इस दौरान उन्होंने लगभग 26 करोड़ की अधिक की राशि के 61 विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 12 करोड़ 72 लाख से अधिक की राशि के 59 कार्यों का भूमिपूजन जिसमे सीसी रोड निर्माण, पुलिया निर्माण एवं 13 करोड़ 74 लाख रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण जिसमे उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य शामिल है।

कृषि मंत्री श्री नेताम ने इस अवसर पर  कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में विभिन्न विकास कार्य हो रहे है। सरकार सभी के हितों के लिए कार्य कर रही है। नये तहसील भवन से आस-पास के लोगों को काफी सुविधा होगी ।भवन के निर्माण होने से राजस्व संबंधी दस्तावेजों का संधारण सही ढ़ंग से किया जाएगा। साथ ही राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी। इससे इस क्षेत्र के 48 गांव के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड के द्वारा विकासखण्ड बलरामपुर के अंतर्गत 12 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न कार्य सम्पादित किये जायेंगे। उन्होंने सभी सबंधितों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप सभी स्थानीय जनप्रनिधियों को अवगत करायें। उन्होंने स्वेच्छानुदान राशि के संबंध में भी क्षेत्रवासियों को अवगत कराया। कृषि मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को धान बेचने के पश्चात बलरामपुर बार-बार जाना पड़ता है, इसके लिए व्यवस्था को सरल बनाने के लिए सहकारी बैंक व समिति की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास भी किया जाएगा। जिससे किसानों का समय और संसाधनों की बचत होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के संबंध में भी जानकारी देते हुए कहा कि सभी पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विद्युत समस्या के समाधान हेतु विद्युत सबस्टेशन का भी प्रयास किया जाएगा।

पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत खुशी का दिन है। तहसील भवन के निर्माण से राजस्व संबंधी कार्यों में शीघ्रता आएग। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री नेताम के मार्गदर्शन में जिले में  निरंतर विकास कार्य हो रहे है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री आनंद राम नेताम ने कहा कि तहसील कार्यालय डौरा के नये भवन बन जाने से दस्तावेजों का संधारण अब उचित तरीके से होगा साथ ही कार्य में कुशलता और शीघ्रता आएगी, जल्द ही लोक सेवा केन्द्र की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। जिससे लोगों के आय, जाति, निवास, भूमि संबंधी दस्तावेज बनाए जाएंगे और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।