Home देश पाकिस्तान अपनी ही मिसाइल से बर्बाद होने वाला था, टेस्ट कर रहा...

पाकिस्तान अपनी ही मिसाइल से बर्बाद होने वाला था, टेस्ट कर रहा था शाहीन-3

49
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारत से पाकिस्तान अपनी तुलना करता है लेकिन सच तो ये है कि उसकी अपनी मिसाइलें ही उसके हाथ से नहीं संभल रहीं. हाल ही में वो शाहीन-3 की टेस्टिंग कर रहा था लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि वो अपने हाथों बर्बाद होते-होते बचा.

पाकिस्तान अपने हथियारों को भारत के बराबर बताने की डींगें हांकता रहता है लेकिन उसके हथियार भी उसे धोखादे रहे हैं. परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम पाकिस्तान की शाहीन-3 मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का रूटीन टेस्ट कर रहा था. इस दौरान एक भयानक हादसा हुआ. पाकिस्तान की मिसाइल चूक गई और लॉन्च के तुरंत बाद दिशा भटकते हुए बलूचिस्तान प्रांत के अशांत इलाके डेरा बुगती में फटकर गिरी.
हालांकि पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कई ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस अकाउंट वहां मौजूद चश्मदीदों ने इसकी तस्वीर शेयर कर दी. रिपोर्ट्स की मानें तो मिसाइल अपने तय मार्ग से भटक गई थी और गिर गई. इसकी वजह से बलूचिस्तान के लोगों की सुरक्षा भी खतरे में आ गई. खबर नहीं फैले, इसलिए पाकिस्तानी सेना ने इस इलाके में इंटरनेट भी बंद कर दिया और मीडिया को भी रोका गया.