Home छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है :उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है :उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

30
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की  पर्यावरण के प्रति उनकी दूरदृष्टि को साकार करते हुए आज कबीरधाम जिले में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ पूरे जिले में एक साथ किया गया। यह अभियान 25 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत जिले में कुल 5.47 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

इस महाअभियान का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कवर्धा विकासखंड के ग्राम पँचायत जिंदा और जिला अस्पताल के मैदान में छायादार पौधा रोपण कर किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, यह हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। जिस तरह हम मां की सेवा करते हैं, उसी भावना से एक पौधा लगाकर धरती माता को समर्पित करें।” उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेशभर में हरित क्रांति की दिशा में ठोस कार्य कर रही है, और कबीरधाम जिले की यह सहभागिता अत्यंत प्रेरणादायक है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि “हर पौधा केवल ऑक्सीजन का स्रोत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार है। यह अभियान मां के प्रति श्रद्धा और समाज के प्रति ज़िम्मेदारी का प्रतीक है।” उन्होंने अभियान में सम्मिलित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेशर पटेल, सीजीएमएससी के चेयरमैन श्री दीपक म्हस्के, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।

5.47 लाख पौधों का लक्ष्य, जिले के चारों विकासखंडों में चल रहा महाअभियान

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जानकारी दी कि महाअभियान के अंतर्गत जिले में कुल 5,47,112 पौधे रोपे जाएंगे, जिनमें 4,67,000 पौधे ग्राम पंचायतों में तथा 80,112 पौधे शैक्षणिक संस्थानों में लगाए जाएंगे।