Home छत्तीसगढ़ केंद्रीय यांत्रिक संगठन द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र के संविदा कर्मियों को सुरक्षा...

केंद्रीय यांत्रिक संगठन द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र के संविदा कर्मियों को सुरक्षा पुरस्कारों से किया गया सम्मानित

40
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के केंद्रीय यांत्रिक संगठन द्वारा संयंत्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों को सुरक्षा एवं कार्य संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान के लिए 25 जुलाई को भवन क्रमांक-2 के सभागार समारोह में सम्मानित किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (अनुरक्षण एवं उपयोगिताएँ) श्री बिजय कुमार बेहेरा थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) श्री प्रमोद कुमार ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बिजय कुमार बेहेरा ने श्रमिकों को संयंत्र का “सुरक्षा सिपाही” बताते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी निष्ठा से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

वहीं समारोह की अध्यक्षता कर रहें मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) श्री प्रमोद कुमार ने समारोह को संबोधित करते हुए कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने दुर्घटनाओं के दो मुख्य कारण बतायें,’ अति आत्मविश्वास और अज्ञानता’ इसको चिन्हित करते हुए संविदा श्रमिकों से अधिक सजगता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस सम्मान समारोह में केंद्रीय यांत्रिक संगठन से चयनित संविदा कर्मियों को सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा निर्धारित मानदंडों के आधार पर ‘सुरक्षा सर्वोत्तम’, ‘सुरक्षा अनमोल’ और ‘सुरक्षा दक्ष’ तीन श्रेणियों में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों के तहत क्रमशः रु.3000, रु.2000 एवं रु.1000 की राशि प्रदान की गई। वर्ष 2024 के लिए कुल 46 श्रमिकों को पुरस्कृत किया गया – जिसमें ‘सुरक्षा सर्वोत्तम’ एवं ‘सुरक्षा अनमोल’ श्रेणियों में आठ-आठ तथा ‘सुरक्षा दक्ष’ श्रेणी में 30 कर्मी शामिल रहे। पुरस्कृत कर्मियों में केंद्रीय यांत्रिक संगठन (सीएमएम), सिविल इंजीनियरिंग विभाग (सीईडी), इलेक्ट्रिकल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (ईडीडी) तथा प्लांट गैराज जैसे विभागों से चयनित श्रमिक शामिल रहे।

इस कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन उप महाप्रबंधक (सीएमएम) श्री अनिल भावे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से महाप्रबंधक (सीईडी) श्री राकेश पांडे, महाप्रबंधक (यांत्रिक सेवाएं) श्री आशीष घोष, महाप्रबंधक (सीएमएम) श्री पी. जॉन वर्गीस, महाप्रबंधक (सीएमएम) श्री ज्ञानेश त्रिपाठी एवं महाप्रबंधक (सीईडी) श्री बी.एन. झा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।