Home छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सरायपाली में 13 विकास कार्यों...

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सरायपाली में 13 विकास कार्यों का किया लोकापर्ण एवं भूमिपूजन

46
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

आज नगर पालिका परिषद सरायपाली के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नगर क्षेत्र में कुल 13 विकास कार्यों का लोकापर्ण एवं भूमिपूजन कर नगरवासियों को 167.37 लाख रुपये की सौगात दी। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद, बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री चुन्नी लाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया, स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष श्री येत राम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कुल 7 कार्य, लागत 87.36 लाख रूपये का लोकार्पण किया। जिसमें घंटेश्वरी मंदिर के पास अटल परिसर निर्माण एवं मूर्ति स्थापना सहित सौंदर्यीकरण कार्य 28.16 लाख रुपए , अघरिया समाज छात्रावास परिसर में डोम निर्माण कार्य 30.00 लाख, वार्ड क्रमांक 02, 05, 09, 12 एवं 15 में बस स्टॉप निर्माण कार्य 29.20 लाख रुपए का कार्य शामिल है।

इसी तरह भूमिपूजन कार्य अंतर्गत कुल 6 कार्य, लागत 80.01 लाख रुपए जो 15वें वित्त आयोग अंतर्गत शामिल है , जिनमें वार्ड क्रमांक 05 में तालाब से बस स्टॉप तक विद्युतीकरण कार्य 4.23 लाख, वार्ड क्रमांक 01 में पाइपलाइन विस्तार कार्य 6.23 लाख, वार्ड क्रमांक 05 में तालाब से बस स्टॉप तक फुटपाथ निर्माण कार्य 15.70 लाख, वार्ड क्रमांक 05 में सरसीवां रोड पर शेड निर्माण कार्य 25.79 लाख,पीवीसी टंकी स्थापना एवं पाइप लाइन विस्तार कार्य 10.76 लाख, वार्ड क्रमांक 01 में सम्पवेल निर्माण कार्य 17.30 लाख रुपए शामिल है। कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। अतिथियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि बुनियादी सुविधाएं हर नागरिक तक पहुंचे। सरायपाली क्षेत्र के विकास के लिए यह सिर्फ एक शुरुआत है, आने वाले समय में और भी बड़ी योजनाएं लाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि आज के इस पावन अवसर पर सराईपाली नगर पालिका में 1.67 करोड़ के अलग-अलग कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है, इसके लिए मैं सरायपाली की जनता को बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ। आज सरायपाली के लिए यादगार दिन है, आज अटल जी के भव्य और सुंदर प्रतिमा का लोकार्पण हुआ है। राज्य के सभी नगरीय निकाय में इस प्रतीक का लोकार्पण इसलिए हुआ है क्यूंकि आज हमारे राज्य की अलग पहचान श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कारण संभव हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से पहले भुखमरी अशिक्षा और गरीबी थी, छत्तीसगढ़ की जनता के इस दर्द को अटल जी ने समझा और हमारा राज्य अस्तित्व में आया। आज अटल जी के महान सोच से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से देश के गाँवों की तरक्की संभव हुई है। हमारी सरकार ने 18 लाख आवास दिया है और आज 14 लाख से ज़्यादा की स्वीकृति डेढ़ साल के अंदर हुआ है और इसके अलावा नए नाम जोड़ने का काम चल रहा है, और एक भी ग़रीब आवासहीन ना रहे यही हमारी विष्णु देव साय सरकार का लक्ष्य है। किसानों को प्रति एकड़ 3100 रूपये क्विंटल दिया जा रहा है। आज छत्तीसगढ़ में इसलिए चारों ओर विकास की बयार चल रही है। साथ ही उन्होंने विधायक सरायपाली द्वारा की गई मांगों को स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी, श्रीमती सरस्वती पटेल अध्यक्ष नगर पालिका, श्रीमती लक्ष्मी पटेल जनपद अध्यक्ष सरायपाली खुशबू अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष बसना, श्री नेहरू निषाद सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नगर की जनता मौजूद थे।