Home छत्तीसगढ़ एमडब्ल्यूआरएम विभाग में ‘नई चेतना’ कार्यक्रम का आयोजन

एमडब्ल्यूआरएम विभाग में ‘नई चेतना’ कार्यक्रम का आयोजन

40
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मिल्स जोन-1 के अंतर्गत मर्चेन्ट एवं वायर रॉड मिल विभाग में मुख्य महाप्रबंधक (एमडब्ल्यूआरएम) श्री एम के गोयल के मुख्य आतिथ्य में ‘नई चेतना’ कार्यक्रम का आयोजन 01 अगस्त 2025 को किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एम एंड एचएस) श्रीमती शुभश्री प्रशान्त, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती जया रॉय, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन-सेवाएं) श्री उपेन्द्र कुमार शर्मा सहित विभागीय कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक महिलाएं उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला ठेका श्रमिकों को वैधानिक अधिकारों, कल्याणकारी सुविधाओं, वेतन, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं महिला उत्पीड़न के बारे में जागरूक कराना था।

मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (एमडब्ल्यूआरएम) श्री एम के गोयल ने ‘नई चेतना’ कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य  को रेखांकित करते हुए कहा कि संयंत्र द्वारा महिला कर्मियों के हितार्थ चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत प्रत्येक महिला ठेका श्रमिक को अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों, अधिकारों, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से संबंधित समुचित जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित महिला श्रमिकों से आग्रह किया कि वे सुरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर दी जा रही जानकारियों का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें। श्री गोयल ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को महिला ठेका श्रमिकों के हित में जन-जागरूकता का एक प्रभावी माध्यम बताते हुए एच.आर. विभाग द्वारा किए गए इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एम एंड एचएस) श्रीमती शुभश्री प्रशान्त ने महिला ठेका श्रमिकों को संतुलित भोजन, उचित आहार, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती जया रॉय ने ठेका श्रमिक महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित जानकारी प्रदान की। वहीँ सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन-सेवाएं) श्री उपेन्द्र कुमार शर्मा ने महिला श्रमिकों को मिलने वाले न्यूनतम वेतन, बोनस, पीएफ, ईएसआईसी एवं भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा श्रमिकों के बच्चों के लिए चलाये जा रहे छात्रवृति योजना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व (एस ए-8000) पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।