Home छत्तीसगढ़ भिलाई बिरादरी ने जयंती पर पं. रविशंकर शुक्ल और पं. विद्याचरण शुक्ल...

भिलाई बिरादरी ने जयंती पर पं. रविशंकर शुक्ल और पं. विद्याचरण शुक्ल का स्मरण किया

93
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भिलाई.

अविभाजित मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जननेता स्व. पंडित रविशंकर शुक्ल की जयंती के अवसर पर 2 अगस्त, 2025 को भिलाई के सेक्टर-9 स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सेक्टर-9 के सम्मुख स्थापित पं. शुक्ल की प्रतिमा के समक्ष प्रातः 9.30 बजे एक भव्य समारोह का आयोजन कर स्मरण किया और बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, कांग्रेस सेवादल इस्पात नगरी के नागरिकों ने स्व. पं. रवि शंकर शुक्ल और स्व. पं. विद्याचरण शुक्ल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी। शुक्ल जयंती समारोह के आयोजन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और प्रखर राजनेता स्व. श्री विद्याचरण शुक्ल को भी उनके जन्म दिवस पर याद किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री और विधायक श्री बदरुद्दीन कुरैशी, पूर्व पार्षद एवं श्रमिक नेता श्री प्रभुनाथ मिश्र, पूर्व महापौर (भिलाई) सुश्री नीता लोधी, दुर्ग जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मुकेश चन्द्राकर, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री सतीष पारख, श्रीमती मायारानी शुक्ला ने सम्बोधित किया और भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना के प्रणेता पं. रविशंकर शुक्ल के योगदान और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनका पुण्य स्मरण किया।

इस मौके पर कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच, भिलाई के उपाध्यक्ष श्री संतोष कुमार दीक्षित, पूर्व कार्यकारी महापौर एवं पार्षद श्री सीजू एंथोनी, श्री मनोज शुक्ला, पत्रकार श्री सतीश जैन, पूर्व पार्षद श्री कोरमा रावत, राष्ट्रीय कान्यकुब्ज समाज के पदाधिकारी श्री गुरु प्रसाद तिवारी, श्री राकेश कुमार शुक्ला, श्री आलोक शुक्ला, श्री स्वदेश शुक्ला, श्रमिक नेता (भिलाई) श्री आर.डी कोरी, श्रीमती मनीषा तिवारी, भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री प्रशान्त तिवारी, श्री मनोज मिश्रा सहित गणमान्य नागरिकों ने पं. रविशंकर शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और पं. शुक्ल के योगदानों का स्मरण करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का संचालन पं रवि शंकर शुक्ल सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के महासचिव श्री मनोज मिश्रा ने किया व धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री प्रशान्त तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर भारी संख्या में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, कांग्रेस सेवादल, इस्पात नगरी के लोग और कांग्रेस के सदस्य उपस्थित थे।