Home खेल ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, देखें किन...

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, देखें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

48
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान हो गया है। इस 24 सदस्यीय टीम की कमान हरमनप्रीत सिंह के कंधों पर होगी। वहीं ये दौरा 15 से 21 अगस्त तक चलेगा। वहीं इस टीम में पूवन्ना सीबी बतौर नया चेहरा होंगे। अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए एशिया कप क्वालीफायर टूर्नामेंट में जो 29 अगस्त को बिहार के राजगीर में खेला जाएगा। 

टीम की कमान ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत कौर के ही पास है, जबकि गोलकीपिंग का जिम्मा कृशन पाठक और सूरज करकेरा संभालेंगे। वहीं डिफेंस में सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, अमित रोहिदास, नीलम संजीप सेस, जुगराज सिंह और नए खिलाड़ी कर्नाटक के पूवन्ना होंगे।

वहीं टीम में मिडफील्डर में युवा राजिंदर सिंह को शामिल किया गया है जिनकी अक्सर तुलना पूर्व कप्तान सरदार सिंह से होती है। उनके अलावा राजकुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, रबिचंद्र सिंह मोइरांगथम, विष्णु कांत सिंह भी मिडफील्ड में होंगे। फॉरवर्ड पंक्ति में मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, सेल्वम कार्ति और आदित्य लालागे रहेंगे।

एशिया कप से पहले इस दौरे की अहमियत के बारे में मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने कहा कि, हमारा फोकस शारीरिक अनुकूलन बेहतर करने और तकनीकी पहलुओं पर रहेगा। टीम में युवा खिलाड़ियों को चुने जाने के बारे में उन्होंने आगे कहा कि, हमने कुछ युवाओं को दबाव में खेलने की उनकी क्षमता परखने और जरूरी एक्सपोजर देने के लिये चुना है।

भारतीय टीम आठ अगस्त को बेंगलुरू से आस्ट्रेलिया रवाना होगी जहां भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर शिविर चल रहा है।