Home छत्तीसगढ़ भिलाई इस्पात संयंत्र में “युवा प्रबंधकों के लिए व्यवसायिक वित्त” प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल...

भिलाई इस्पात संयंत्र में “युवा प्रबंधकों के लिए व्यवसायिक वित्त” प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

40
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन – ज्ञानार्जन एवं विकास (एचआर – एलएंडडी) विभाग द्वारा 7 एवं 8 अगस्त 2025 को “युवा प्रबंधकों के लिए व्यवसायिक वित्त” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार रहे। इस प्रशिक्षण में भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों से आए 36 युवा अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री पवन कुमार ने प्रबंधकीय भूमिकाओं में वित्तीय साक्षरता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को दैनिक कार्य में वित्तीय दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण सत्रों का संचालन महाप्रबंधक (शैक्षणिक) एवं एसएफएम श्री एस. के. मलिक ने विषय विशेषज्ञ के रूप में किया। इन दो दिनों के दौरान प्रतिभागियों को वित्त का परिचय, वित्तीय विवरणों का विश्लेषण, लागत निर्धारण एवं निर्णय-निर्माण, तथा लागत पत्रकों के विश्लेषण जैसे प्रमुख विषयों पर गहन जानकारी प्रदान की गई।

इन सत्रों ने प्रतिभागियों की व्यावसायिक वित्त की समझ को और अधिक सशक्त बनाया। इस पहल का उद्देश्य युवा अधिकारियों की वित्तीय समझ को सुदृढ़ करना था, जिससे वे अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी निर्णय ले सकें। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक प्रभारी (एचआर – एलएंडडी) श्री एस. के. श्रीवास्तव ने  कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

समापन सत्र की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रमोद कुमार चोखानी ने की व धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (एचआर – एलएंडडी) श्री सौरभ वार्ष्णेय ने दिया।