Home छत्तीसगढ़ आईटीआई प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 से 16 अगस्त तक

आईटीआई प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 से 16 अगस्त तक

70
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 11 अगस्त 2025

राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त से शुरू होंगे, जो 16 अगस्त 2025 की रात 11.59 बजे तक लिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइटCgiti.admissions.nic.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सहायक संचालक, संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण से मिली जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभ्यर्थी नजदीकी शासकीय आईटीआई संस्था या वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन की समय-सीमा से पहले अभ्यर्थी अपने फॉर्म में सुधार या संस्था/व्यवसाय प्राथमिकता क्रम में बदलाव कर सकते हैं।

सहायक संचालक, संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थी, जो अगले चरण में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर संस्था/व्यवसाय का प्राथमिकता क्रम फिर से चुनना अनिवार्य है। अभ्यर्थी द्वारा ऐसा नहीं करने पर वे अगले चरण में शामिल नहीं हो पाएंगे।