Home छत्तीसगढ़ 35 श्रमिक बने कुशल राजमिस्त्री

35 श्रमिक बने कुशल राजमिस्त्री

37
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

 

सरगुजा जिले के कुंवरपुर ग्राम पंचायत के 35 ग्रामीण अब सिर्फ मजदूरी करने वाले श्रमिक नहीं, बल्कि कुशल राजमिस्त्री बन चुके हैं। जिला प्रशासन और सेंट्रल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की संयुक्त पहल से आयोजित 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम ने उन्हें नया हुनर और आत्मनिर्भरता की राह दिखाई है।

प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने भवन निर्माण की आधुनिक तकनीक, नाप-जोख, ईंट की चिनाई, प्लास्टरिंग और लेवलिंग जैसे कौशल सीखे। समापन अवसर पर सभी को राजमिस्त्री टूल किट भी प्रदान की गई, ताकि वे तुरंत अपने हुनर को रोज़गार में बदल सकें। पहले सामान्य मजदूरी करने वाले ये ग्रामीण अब आत्मविश्वास से खुद को प्रोफेशनल राजमिस्त्री कह सकते हैं। उनकी यह नई पहचान न केवल उनके परिवार की आय बढ़ाएगी, बल्कि गांव की प्रगति की रफ्तार भी तेज करेगी।

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत हुए हैं। इन्हें समय पर पूरा करने के लिए बड़ी संख्या में राजमिस्त्रियों की जरूरत को देखते हुए युवाओं को इसका प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है। इससे उन्हें उनके गांव में ही सम्मानजनक रोजगार मिलने के साथ ही आय का बेहतर जरिया मिला है।