Home छत्तीसगढ़ रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का 93 वर्ष की...

रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का 93 वर्ष की आयु में निधन

55
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर.

रायपुर की पहली महिला विधायक और जनसंघ की वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमति रजनी ताई उपासने (93 वर्ष) का आज दिनाँक 27 अगस्त 2025 को शाम लगभग 7 बजे स्वर्गवास हो गया। वे  वरिष्ठ पत्रकार जगदीश उपासने,भाजपा नेता सचिदानंद उपासने, हेमंत उपासने एवं प्रांत के सह कुटुंब प्रबोधन प्रमुख गिरीश उपासने की माताजी थीं।
रजनी ताई का संघर्ष, त्याग और समाज के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। वे न केवल रायपुर की पहली महिला विधायक थीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और जनसेवा की जीती-जागती मिसाल थीं।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 28 अगस्त 2025 को शाम 4:30 बजे निज निवास स्थान रायपुर से मारवाड़ी मुक्तिधाम रायपुर के लिए प्रस्थान करेगी।