Home खेल Asian Shooting Championship: सिफत कौर सामरा, अंजुम मुद्गिल, आशी चौकसे की जोड़ी...

Asian Shooting Championship: सिफत कौर सामरा, अंजुम मुद्गिल, आशी चौकसे की जोड़ी ने जीता गोल्ड मेडल

63
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

ओलंपियन सिफत कौर सामरा, अंजुम मुद्गिल और आशी चौके की तिकड़ी ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में मंगलवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा में गोल्ड पदक जीता। वर्ल्ड रिकॉर्डधारी सामरा ने 589 स्कोर किया जबकि आशी का स्कोर 586 और अंजुम का 578 रहा। तीनों ने कुल 1753 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। जापान 1750 अंक लेकर दूसरे और साउथ कोरिया 1745 अंक के साथ तीसे स्थान पर रहा।

सामरा और आशी क्वालीफिकेशन में क्रमश: दूसरे और पांचवें स्थान पर रहकर व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में भी पहुंचे। भारत की श्रियांका साडंगी क्वालीफिकेशन में टॉप पर रही थी, लेकिन वह सिर्फ रैंकिंग अंकों के लिए खेल रही थी लिहाजा सामरा और आशी पहले और चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे। दो बार की ओलंपियन अंजुम 41 निशानेबाजों में 22वें स्थान पर रही।

सिफत कौर सामरा ने 2022 एशियाई खेलों में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वह 2024 के पेयर्स ओलंपिक में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं।