Home छत्तीसगढ़ पंडित राजेंद्र गंगानी की कथक प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

पंडित राजेंद्र गंगानी की कथक प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

48
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायगढ़ में आयोजित हो रहे चक्रधर समारोह के मंच पर दिल्ली से पधारे देश के प्रख्यात कथक नर्तक पंडित राजेंद्र गंगानी ने अपनी मोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह के 40वें संस्करण की शुरुआत उनके प्रस्तुति से हुई।

जयपुर घराने के वरिष्ठ कलाकार पंडित गंगानी ने अपनी अद्भुत नृत्य शैली में पारंपरिक कथक की झलक प्रस्तुत की। महज चार वर्ष की आयु से उन्होंने नृत्य साधना प्रारंभ की थी। वर्ष 2003 में उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उन्हें अनेक पुरस्कार और अलंकरण प्राप्त हुए हैं। उनकी कला में परंपरा और आधुनिकता का अद्वितीय संगम देखने को मिला, जिसने श्रोताओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।