Home छत्तीसगढ़ एसएमएस-3 में विविध गतिविधियों के साथ राजभाषा पखवाड़ा-2025 का भव्य आयोजन

एसएमएस-3 में विविध गतिविधियों के साथ राजभाषा पखवाड़ा-2025 का भव्य आयोजन

53
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 में राजभाषा हिंदी के संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करने हेतु “राजभाषा पखवाड़ा-2025” का आयोजन 19 से 23 अगस्त 2025 तक किया गया। पखवाड़ा का शुभारंभ 19 अगस्त 2025 को मुख्य महाप्रबंधक श्री त्रिभुवन बैठा द्वारा उप प्रबंधक (राजभाषा) श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी तथा स्टील मेल्टिंग शॉप-3 के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया।

 “राजभाषा पखवाड़ा-2025” के दौरान जेड.एन.एस. नोट राइटिंग प्रतियोगिता, रूपांतरण प्रतियोगिता (अंग्रेज़ी से हिंदी), निबंध प्रतियोगिता, सुरक्षा, पर्यावरण, उत्पादन एवं राजभाषा से संबंधित विषयों पर स्लोगन प्रतियोगिता, स्व-रचित कविता वाचन प्रतियोगिता तथा सुरक्षा, पर्यावरण, उत्पादन, राजभाषा, स्वास्थ्य, जीवन शैली एवं सामाजिक सरोकारों पर आधारित तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

23 अगस्त 2025 को आयोजित पखवाडा के समापन समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जेड.एन.एस. नोट राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम श्री ओमप्रकाश, द्वितीय श्री अतुल बेन्दाले, तृतीय श्री रजत कुमार सरकार तथा सांत्वना पुरस्कार श्री दिलीप कुमार वार्ष्णेय एवं श्री दीपक कुमार वर्मा ने प्राप्त किया। वहीं रूपांतरण प्रतियोगिता में प्रथम श्री प्रशांत दलाई, द्वितीय कु. वंदना सोनी, तृतीय कु. प्रियंका कुमारी तथा सांत्वना पुरस्कार श्री जे.के. पटवर्धन एवं श्री गौतम कुमार ने प्राप्त किया। इसी कड़ी में स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम श्री अरुण कुमार सिंह, द्वितीय श्री पन्नालाल सिन्हा, तृतीय श्री डी. हेमराज तथा सांत्वना पुरस्कार कु. वंदना सोनी एवं श्री रविन्द्र करजदा ने प्राप्त किया। कविता वाचन प्रतियोगिता में प्रथम श्री श्वेत मिश्रा, द्वितीय श्री केशव पटेल, तृतीय श्री नीरज दुबे तथा सांत्वना पुरस्कार श्री हंसराज मीना एवं श्री ललित उपाध्याय को प्राप्त हुआ। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में प्रथम श्री ऋतुराज पटनायक, द्वितीय श्री केशव पटेल, तृतीय श्री श्वेत मिश्रा तथा सांत्वना पुरस्कार कु. जयश्री कुमारी एवं श्री रजत कुमार सरकार ने प्राप्त किया, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम कु. रीना कुमारी, द्वितीय कु. निधि सांगा, तृतीय श्री ब्रजनंदन राम तथा सांत्वना पुरस्कार श्री अभिजीत सिंह एवं श्री ललित उपाध्याय को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के अंत में श्री कमल किशोर द्वारा तात्कालिक मनोरंजक हिंदी क्विज़ का आयोजन भी किया गया, जिसमें हिंदी से जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित मुख्य महाप्रबंधक श्री त्रिभुवन बैठा एवं श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने अपने उद्बोधनों में हिंदी भाषा की उपयोगिता, कार्यकुशलता में इसके योगदान तथा कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी की महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का समन्वय महाप्रबंधक एवं हिंदी समन्वय अधिकारी श्री उमाशंकर परगनिहा द्वारा किया गया, जिसमें श्रीमती सीमा शर्मा ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्य महाप्रबंधक (स्टील मेल्टिंग शॉप-3) श्री त्रिभुवन बैठा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।