Home छत्तीसगढ़ आयरन ज़ोन हेतु ईडी वर्क्स कांट्रेक्चुअल वर्कर्स क्विज कॉम्पिटिशन (द्वितीय तिमाही) आयोजित

आयरन ज़ोन हेतु ईडी वर्क्स कांट्रेक्चुअल वर्कर्स क्विज कॉम्पिटिशन (द्वितीय तिमाही) आयोजित

47
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भिलाई इस्पात संयंत्र के ईडी वर्क्स कांट्रेक्चुअल वर्कर्स क्विज कॉम्पिटिशन (द्वितीय तिमाही) का आरम्भ  25 अगस्त 2025 को सिंटर भवन में आयरन ज़ोन की प्रतियोगिता के साथ  किया गया| इस  ज़ोन स्तरीय प्रतियोगिता में आयरन ज़ोन के 7 विभागों कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग (सीओ एवं सीसीडी), ब्लास्ट फर्नेस (बीएफ), ओर हैंडलिंग प्लांट (ओएचपी), प्रोपेन संयंत्र, ईएमडी, एलडीसीपी तथा सिंटर प्लांट से कुल 19 टीमों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सिंटर प्लांट्स) श्री अनुप कुमार दत्ता तथा मुख्य महाप्रबंधक (एसपी-3) श्री सजीव वर्गीज़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा नॉलेज शेयरिंग और टीमवर्क को व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण बताया।

प्रतियोगिता के रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक सत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी देते हुए कोक ओवन, सिंटर प्लांट तथा ब्लास्ट फर्नेस की तीन टीमों ने विजेता बनकर आगामी सितंबर 2025 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जा रही संयंत्र स्तरीय क्विज में आयरन जोन का प्रतिनिधित्व करने के लिए स्थान बनाया।

इस प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर श्री पलविंदर सिंह एवं श्री शशांक शर्मा ने किया। संबंधित विभागों के डीएसओ ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में उत्साहवर्धन हेतु सिंटर प्लांट की टीम ने एक सुरक्षा नाटक एवं गीत प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों की व्यापक सराहना प्राप्त हुई। सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना स्वरूप प्रत्येक टीम को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।