Home छत्तीसगढ़ राजहरा माइंस अस्पताल में 15वां एक दिवसीय व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

राजहरा माइंस अस्पताल में 15वां एक दिवसीय व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

48
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस हॉस्पिटल में 01 सितम्बर 2025 को 15वां एक दिवसीय निःशुल्क व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने स्थानीय समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इस पहल का उद्देश्य चिकित्सकीय परामर्श के साथ, स्थानीय समुदाय की चिकित्सा संबंधी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु विशेषज्ञों की एक विस्तृत श्रृंखला को सुनिश्चित करना है। एक दिवसीय शिविर में 580 से अधिक परामर्श प्रदान किए गए, विभिन्न नैदानिक जांच, उपचार के साथ 13 इंट्राआर्टिकुलर इंजेक्शन और 07 प्लास्टर लगाए गए, जिससे स्थानीय समुदाय को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ।

इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर हेतु संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें विभाग और जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र की टीम का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें) डॉ कौशलेन्द्र ठाकुर ने किया।

शिविर में पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद बिनायके (मेडिसिन), डॉ. चंदन दास (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. जयीता सरकार (पेन मैनेजमेंट), डॉ. इमैनुएल मैसी (अस्थि रोग), डॉ. कौशिक किशोर (पीडियाट्रिक), डॉ. दीपाली गुप्ता (नेत्र रोग), डॉ. हिमानी गुप्ता (स्त्री एवं प्रसूति रोग), डॉ. वनीता शर्मा (दंत रोग), डॉ. धीरज शर्मा (जनरल सर्जरी), डॉ. श्वेता वर्मा (ईएनटी), डॉ. शशांक अग्रवाल (त्वचा रोग), श्रीमती लता मिश्रा (कनिष्ठ प्रबंधक), श्री विकास पांडे (फिजियोथेरेपी), डीएनबी डॉ. सारिपुत्ता (ऑर्थो), डीएनबी डॉ. गौरव व्यास (मेडिसिन), डीएनबी डॉ. श्रद्धा (स्त्री एवं प्रसूति रोग), डीएनबी डॉ. सृष्टी (नेत्र रोग), सुश्री रुखसार (फिजियोथेरेपी प्रशिक्षु) तथा श्री कलोल (रेडियोलॉजी तकनीशियन) सहित जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केंद्र, भिलाई के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इसके अतिरिक्त राजहरा मेडिकल हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट एवं प्रभारी डॉ मनोज डहरवाल तथा राजहरा माइंस हॉस्पिटल की टीम भी उपस्थित थी, जिन्होंने शिविर के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मरीजों को विभिन्न बीमारियों और चिकित्सा-स्वास्थ्य समस्याओं के लिए परामर्श, नैदानिक परीक्षण और उपचार प्रदान किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पुरे दिन स्थानीय समुदाय को आवश्यक चिकित्सकीय सेवा प्रदान करने का समग्र प्रयास किया। शिविर में स्थानियों को 13 इंट्रा-आर्टिकुलर इंजेक्शन (जोड़ों में लगने वाले इंजेक्शन) लगाए गए और 07 प्लास्टर चढ़ाए गए। साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी सत्र भी आयोजित किए गए, जहां मरीजों को विभिन्न निवारक उपायों और जीवन शैली अपनाने के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस हॉस्पिटल में एक दिवसीय निःशुल्क व्यापक स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें) डॉ रविन्द्रनाथ एम के मार्गदर्शन में और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें) डॉ विनीता द्विवेदी, डॉ कौशलेंद्र ठाकुर, डॉ सौरव मुखर्जी, डॉ उदय कुमार तथा राजहरा माइंस के मुख्य महाप्रबंधक श्री आर बी गहरवार, कार्मिक अधिकारी श्री तुषार राय चौधरी सहित राजहरा माइंस अस्पताल के कर्मचारियों ने भी स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।