Home छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने मेडिकल कॉलेज...

विधानसभा अध्यक्ष और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में ट्रॉमा सेंटर एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन

51
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में 2 करोड़ 69 लाख 74 हजार रूपए की लागत के ट्रॉमा सेंटर एवं 28 लाख 22 हजार रूपए की लागत से भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन किया।

उल्लेखनीय है कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव परिसर में 28 लाख 22 हजार रूपए की लागत की भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 7 फीट आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय परिसर राजनांदगांव में 2 करोड़ 69 लाख 74 हजार की लागत से ट्रॉमा सेन्टर का निर्माण किया जाएगा। ट्रॉमा सेन्टर का निर्माण कार्य (दो तल) भू-तल एवं प्रथम तल में बनाया जाएगा। ट्रॉमा सेन्टर में 22 बिस्तर के वार्ड प्रावधानिक हैं। इस ट्रामा सेन्टर के भूतल में माईनर ओटी, आईसीयू, ईसीजी, यूसीजी एवं 2 ओपीडी कक्ष रहेगा। प्रथम तल में 2 ओटी, पोस्ट ऑपरेटिव एवं प्री-ऑपरेटिव कक्ष भी होगा। भूतल से प्रथम तल जाने के लिए लिफ्ट एवं रैम्प बनाया जाएगा।