Home छत्तीसगढ़ आदि कर्मयोगी अभियान के तहत् जिले में बनाए गए है 9 क्लस्टर

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत् जिले में बनाए गए है 9 क्लस्टर

51
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

विकासखंड ओरछा के 80 ग्रामों में ’आदि सेवा केंद्र’ की स्थापना

नारायणपुर, 08 सितम्बर 2025

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 10 जुलाई 2025 को देशभर में आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और सेवा प्रदायगी को अधिक प्रभावी बनाना है।

नारायणपुर जिले के चिन्हांकित 138 ग्रामों को शामिल करते हुए कुल 9 क्लस्टर बनाए गए है जिसमें विकासखंड नारायणपुर के 58 ग्रामों में 4 क्लस्टर गढ़बेंगाल, बेनूर, छोटेडोंगर एवं पालकी तथा विकासखंड ओरछा के 80 ग्रामों में 5 क्लस्टर कलमानार, कोहकामेटा एवं ओरछा का बनाया गया है। इसके अतिरिक्त विकासखंड ओरछा के 80 ग्रामों में ’आदि सेवा केंद्र’ की स्थापना की गई है, जिससे सरकारी योजनाओं, सेवाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की पहुँच को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाया जा सकें।