Home छत्तीसगढ़ एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान

एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान

33
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

विभिन्न खनन उपक्रमों द्वारा जिले में वृहद स्तर पर किया जा रहा है वृक्षारोपण

दंतेवाड़ा, 08 सितंबर 2025

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के आदेशानुसार राज्य शासन द्वारा संचालित ’’एकं पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान’’ के तहत जिला दंतेवाड़ा में खनि अधिकारी श्री छबीलेश्वर मौर्य के नेतृत्व में उत्खनिपट्टेदारों के द्वारा जिले में वृक्षारोपण हेतु प्रस्तावित जगहो में वृक्षारोपण किये जाने का लक्ष्य दिया गया था। इस अभियान के परिप्रेक्ष्य में महाप्रबंधक, मेसर्स एन.एम.डी.सी. लिमिटेड बैलाडीला लौह अयस्क परियोजना किरन्दुल, महाप्रबंधक, मेसर्स एन.एम.डी.सी. लिमिटेड बैलाडीला लौह अयस्क परियोजना बचेली, मेसर्स आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया लिमि., सी.एम.डी.सी. दंतेवाड़ा, मेसर्स आरती स्पंज एंड पावर लिमिटेड, रायपुर एवं उत्खनिपट्टेदार मेसर्स विराट मिनरल्स, मेसर्स बजरंग माइन्स एण्ड मिनरल्स, श्री अमन अग्रवाल, श्री टी. रमेश, मेसर्स यू. के. स्टोन पार्ट, श्रीमती त्रिवेणी वर्मा, मेसर्स वर्मा कन्स्ट्रक्शन, किरन्दुल, श्री के. ए. पापाचन के द्वारा जिला दंतेवाड़ा के स्कूलों, पंचायत भवनों, शासकीय कार्यालयों एवं ब्लॉक स्तर के प्रस्तावित जगहों पर कुल 57000 पौधों का वृक्षारोपण कर ’’एक पेड़ मां के नाम 20 अभियान’’ का सफल पूर्वक क्रियान्वयन किया गया।