Home छत्तीसगढ़ समस्याओं के समाधान के लिए टाटा लाईन, कैम्प क्षेत्र की महिलाओं ने नगर...

समस्याओं के समाधान के लिए टाटा लाईन, कैम्प क्षेत्र की महिलाओं ने नगर सेवा विभाग को सहयोग का आश्वासन दिया

41
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भिलाई.

आज 9 सितम्बर, 2025 को भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के परिसर में कैंप क्षेत्र के टाटा लाइन एरिया से एक दल के साथ बहुत सारी महिलाएं पहुंची और सामूहिक रूप से गंदा पानी और सीवरेज से जुड़ी समस्याओं के लिये ज्ञापन दिया। नगर सेवाएं विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारीगणों ने तत्परता के साथ शिकायत का निराकरण करने हेतु अपनी प्रतिबध्दता प्रदर्शित करते हुए सामने आ रही समस्या से अवगत कराया।

नगर सेवाएं विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में ज्ञापन देने आई महिलाओं ने अवैध कब्जे, सीवरेज लाईन और गंदे पानी की समस्या को दूर करने में नगर सेवाएं विभाग को पूरा सहयोग करने का वादा किया है।

नगर सेवाएं विभाग ने ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वाले लोगों से उनका आवास क्रमांक, पता और मोबाइल नम्बर की जानकारी मांगी गई और कहां-कहां समस्या है इसकी पहचान करने के लिए नागरिकों के सहयोग की अपेक्षा की। नगर सेवाएं विभाग की बात सुनने के बाद सभी महिलाओं ने नगर सेवाएं विभाग को पूरा सहयोग करने का वादा किया।

इसके पूर्व भी 3 सितंबर को कुछ अज्ञात लोगों ने भी ज्ञापन दिया था किन्तु अपने बारे में कोई जानकारी, पता आदि नहीं बताया था। साथ ही ज्ञापन पत्र में हस्ताक्षर करने वाले किसी भी व्यक्ति का कोई विवरण का उल्लेख नहीं था। अज्ञात और अवैध कब्जाधारी लोगों द्वारा, मकान नम्बर, मोबाइल नम्बर का ज्ञापन में उल्लेख नहीं किया गया था। उस वक्त भी बार–बार विनम्रतापूर्वक अनुरोध करने पर भी अज्ञात लोगों द्वारा अपनी पहचान को नही बताया गया ऐसे स्थिति में शिकायत का समाधान कर पाना संभव नहीं है यह नगर सेवाएं विभाग के अधिकारियों द्वारा कहा गया।

कैंप क्षेत्र के टाटा लाइन एरिया में बी.एस.पी. के द्वारा बनाए गए क्वार्टरों के अलावा खाली स्थानों में अवैध रूप से अतिरिक्त आवास बना लिये गये हैं। यह अवैध कब्जे सिवरेज पाईप लाईन, जल आपूर्ति लाईन के उपर किये गये है। कहां से शिकायत आ रही हैं और उसे खोल कर पाईप लाईन को चेक करना अनिवार्य होगा। तभी शिकायत का निवारण संभव हो पायेगा। इस विषय को समझते ही महिलाओं के समूह ने नगर सेवाएं विभाग को सहयोग देने के लिए सहमति दी।

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग द्वारा शिकायतकर्ताओं और ज्ञापन देने वालों से अनुरोध किया है कि नगर सेवा विभाग को वैध तरीके से कार्यवाही करने हेतु सहयोग करें ताकि वहां की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जा सकें।

इसके साथ ही कैंप क्षेत्र की विद्युत समस्या के निराकरण के लिए प्रयास किये गये है। हाल ही खराब हो गये ट्रांसफार्मर के स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर भी स्थापित कर दिया गया है। इससे इस क्षेत्र की विद्युत की समस्या में सुधार होगा। इस क्षेत्र में यह देखा जा रहा है कि अवैध कब्जाधारियों द्वारा विद्युत आपूर्ति लाईन से हूकिंग करके चोरी की जा रही है। इससे ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने से आये दिन नई नई समस्या आने लग रही है। इस संबंध में भी नगर सेवाएं विभाग ने वैध नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस दिशा में प्रबंधन का सहयोग करें ताकि वैध आबंटियो को विद्युत आपूर्ति में कोई समस्या का सामना न करना पड़े।