Home छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान हेल्थ कैंप और जागरूकता से संबंधित होंगे...

राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान हेल्थ कैंप और जागरूकता से संबंधित होंगे कई आयोजन

40
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मिलेट्स और स्थानीय पौष्टिक खाद्य के उपयोग के लिए किया जाएगा जागरूक

महिलाओं को योजनाओं से किया जाएगा लाभान्वित

रायपुर, 10 सितम्बर 2025

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितंबर से शुरू होगा, जो 16 अक्टूबर तक चलेगा। राष्ट्रीय पोषण माह के लिए इस वर्ष के थीम में मोटापा घटाने हेतु चीनी व तेल का सीमित सेवन, प्रारंभिक बचपन की देखभाल एवं शिक्षा पोषण भी, पढ़ाई भी, शिशु एवं छोटे बच्चों की आहार पद्धतियां, बच्चों की देखभाल में पुरुषों की सक्रिय भागीदारी, स्थानीय पौष्टिक खाद्य संसाधनों को बढ़ावा आदि शामिल हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 सितम्बर को राष्ट्रव्यापी स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत मध्यप्रदेश के इंदौर से करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार और राष्ट्रीय पोषण माह के मौके पर छत्तीसगढ़ सहित देशवासियों से स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की है।

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत छत्तीसगढ़ में व्यापक गतिविधियाँ होंगी। महिला बाल विकास के अधिकारियों ने बताया कि सभी जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं का विशेष पंजीकरण अभियान, हेल्थ कैंपों में छत्तीसगढ़ की भी सक्रिय भागीदारी, स्वास्थ्य जांच व परामर्श सुविधाएँ उपलब्ध होगी।

मैदानी अमलों द्वारा महिलाओं को कोदो, कुटकी, रागी जैसे मिलेट्स और स्थानीय पौष्टिक खाद्य के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया जाएगा। साथ ही पुरुषों और युवाओं को जागरूक कर बच्चों की देखभाल, शिक्षा में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस पहल से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी, बल्कि पूरे समाज को सशक्त बनाएगी।