Home छत्तीसगढ़ मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में उभयलिंगी कल्याण बोर्ड की राज्य...

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में उभयलिंगी कल्याण बोर्ड की राज्य स्तरीय बैठक संपन्न

34
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नवा रायपुर मंत्रालय में आज उभयलिंगी कल्याण बोर्ड की राज्य स्तरीय बैठक समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उभयलिंगी समुदाय के सशक्तिकरण, अधिकारों की सुरक्षा और सामाजिक पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, रोजगार के अवसरों के विस्तार तथा समुदाय को सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ठोस नीति और योजनाएँ लागू करने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि समुदाय के सम्मानजनक जीवनयापन और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाए जाएँगे।

श्रीमती राजवाड़े ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उभयलिंगी समुदाय के लिए संचालित सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए और उनकी सतत समीक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार इस वर्ग के जीवन, आजीविका और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर गंभीरता से काम कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और “विकसित भारत 2047” के विज़न को साकार करने में भी मील का पत्थर साबित होगी।

बैठक में समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव और संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव वरिष्ठ अधिकारी, संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि और उभयलिंगी समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।