Home छत्तीसगढ़ वित्त एवं जिले का प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के जशपुर आगमन...

वित्त एवं जिले का प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के जशपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

36
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी आज एक दिवसीय प्रवास पर जशपुर पहुंचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस परिसर में उन्हें पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक और सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन श्री राजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।