Home छत्तीसगढ़ भिलाई निवास में अखिल भारतीय हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन आयोजित

भिलाई निवास में अखिल भारतीय हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन आयोजित

74
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के राजभाषा विभाग तथा क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 17 सितम्बर, 2025 को श्री श्री विश्वकर्मा पूजा एवं राजभाषा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में भिलाई निवास के बहुद्देशीय सभागार में अखिल भारतीय हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक (माइन्स) श्री विपिन कुमार गिरी एवं मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संदीप माथुर की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में आमंत्रित कवि श्री मंजीत सिंह (फरीदाबाद), श्रीमती शशिकला दुबे (रायपुर), डॉ. सरिता शर्मा (नई दिल्ली) एवं श्री अनिल अग्रवंशी (नई दिल्ली) ने अपनी हास्य-व्यंग्य रचनाओं से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। सभागार दर्शकों की तालियों और ठहाकों से देर तक गूँजता रहा।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री सौमिक डे, उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग) श्री राजेन्द्र प्रसाद, उप प्रबंधक (मानव संसाधन-एससीसीए) श्री अभिजीत भौमिक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण व भिलाई एवं आसपास के नागरिक बड़ी संख्या में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कवियों ने अपने व्यंग्य एवं विनोदी प्रस्तुतिकरण से सामाजिक विसंगतियों को हल्के-फुल्के अंदाज में प्रस्तुत किया, जिससे श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन हुआ। यह कवि सम्मेलन राजभाषा पखवाड़े को रचनात्मक और जीवंत स्वरूप देने में सफल रहा।

अखिल भारतीय हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन का संचालन श्री सुप्रियो सेन एवं श्री किशोर तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के वरिष्ठ सांस्कृतिक समन्वयक श्री प्रभंजय चतुर्वेदी, पी.टी. उल्लास कुमार, भालचंद्र शेगेकर, दीपांकर दास का मुख्य योगदान रहा।