Home छत्तीसगढ़ दुर्ग में मिलेट्स व्यंजनों की मोबाइल फूड वैन का शुभारंभ

दुर्ग में मिलेट्स व्यंजनों की मोबाइल फूड वैन का शुभारंभ

69
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दुर्ग जिले में महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई पहल की गई है। जिला पंचायत परिसर दुर्ग में सत्यम् महिला स्व-सहायता समूह द्वारा मोटे अनाज (मिलेट्स) से बने व्यंजनों की मोबाइल फूड वैन की शुरुआत की गई। इसका शुभारंभ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन ने किया।

फूड वैन का संचालन ग्राम बोड़ेगांव निवासी श्रीमती भारती टंडन कर रही हैं, जो बिहान योजना से जुड़कर पूर्व में मुरकु पापड़, मसाले व जैविक खाद से 2-3 लाख रुपये वार्षिक आमदनी अर्जित करती थीं। अब मोटे अनाज आधारित उत्पादों से उनकी आय 3-4 लाख रुपये तक पहुँच गई है और वे “लखपति दीदी” योजना की मिसाल बनी हैं।

इस फूड वैन में छत्तीसगढ़ी स्वाद को ध्यान में रखते हुए मिर्ची भजिया, आलू गुड़ा, मुटिया, अनरसा, कोदो की खिचड़ी, इडली तथा रागी-बाजरा लड्डू जैसे पौष्टिक व्यंजन उपलब्ध हैं। इस कार्य में समूह की 11 महिलाएँ मिलकर योगदान दे रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।