Home छत्तीसगढ़ दुर्ग में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया अतिरिक्त कक्ष का...

दुर्ग में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया अतिरिक्त कक्ष का शुभारंभ

79
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सतनामी आश्रम कल्याण समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने सतनामी आश्रम, कसारीडीह (सिविल लाइन, दुर्ग) स्थित नवीन कम्यूनिटी हॉल (अतिरिक्त कक्ष) का फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर दुर्ग (ग्रामीण) विधायक श्री ललित चंद्राकर एवं अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा उपस्थित थे। मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता और शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, पूर्व न्यायाधीश श्री ए.एल. जोशी, पार्षद श्रीमती सरिता चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।