Home छत्तीसगढ़ किसानों की समस्याओं को दूर करने का हो रहा पूरा प्रयास-डॉ शिवकुमार...

किसानों की समस्याओं को दूर करने का हो रहा पूरा प्रयास-डॉ शिवकुमार डहरिया : नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री ने किया मंडी चबूतरा का लोकार्पण

220
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर 3 दिसम्बर 2020

नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आरंग विधानसभा के अंतर्गत ग्राम मंदिर हसौद में नए मंडी चबूतरे का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के धान भी तौला। डॉ डहरिया ने यहाँ धान खरीदी कार्यालय और अहाता निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

 मंडी चबूतरे के लोकार्पण कार्यक्रम में मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि मंदिर हसौद में 10 नए मंडी चबूतरे की स्वीकृति दी गई थी। यहाँ किसानों से धान की खरीदी में व्यवस्थित चबूतरे की कमी कई वर्षों से महसूस की जा रही थी। खुला हुआ चबूतरा होने से धान के भीगने का खतरा हमेशा बना रहता था। इसलिए छत्तीसगढ़ की सरकार शेडयुक्त चबूतरे का निर्माण करा रही है। उन्होंने किसानों को बताया कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों के साथ कंधे में कंधा मिलाकर विकास कार्यों को अंजाम दे रही है। उनकी सभी समस्याओं को दूर करने की दिशा में काम कर रही है। धान उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि आज नया चबूतरा बनने के बाद यहाँ धान के उपार्जन सहित संग्रहण कार्य में आसानी होगी।
मंत्री डॉ डहरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि विगत वर्ष राज्य में 85 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। इस साल किसानों की संख्या,रकबा बढ़ने के साथ धान खरीदी की मात्रा भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को धान का पूरा मूल्य दिया जायेगा। किसानों को चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। सरकार अपने सभी वादे पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि किसानों का कर्ज माफ और बिजली बिल हाफ करने के साथ 36 में से 24 वादे पूरे कर दिए हैं।  उन्होंने बताया कि मंदिर हसौद क्षेत्र में अनेक कार्यों की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना से  आयुर्वेदिक औषधालय और शासकीय स्कूल तक सड़क स्वीकृति की जानकारी भी उन्होंने दी। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि आने वाले दिनों में मंदिर हसौद में  कोई सड़क कच्ची नहीं रहेगी। सभी सड़के पक्की हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि मंदिर हसौद में ओवर ब्रिज निर्माण की सैद्धान्तिक सहमति भी दी गई है। इससे लोगों की बड़ी समस्या का निराकरण होगा।
मंडी चबूतरे के लोकार्पण कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन, जिला पंचायत सदस्य श्री माखन कुर्रे,जनपद सदस्य श्रीमती तारिणी निर्मलकर,सरपंच श्रीमती रमा नोहर यादव,श्रीमती धनमत गायकवाड़,श्री संतोष सिन्हा,सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।