Home छत्तीसगढ़ नगरीय विकास एवं विकास मंत्री डॉ डहरिया ने किया आधार पंजीयन एवं...

नगरीय विकास एवं विकास मंत्री डॉ डहरिया ने किया आधार पंजीयन एवं जनसेवा केंद्र का शुभारंभ

147
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर 3 दिसम्बर 2020

नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आरंग में नगर पालिका परिषद अंतर्गत आधार पंजीयन एवं जनसेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले जिस स्थान पर आधार पंजीयन और जनसेवा केंद्र संचालित होता था वहाँ पर्याप्त स्थान की कमी थी। जिससे आम नागरिकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि नई जगह में आधार पंजीयन केंद्र संचालित होने से क्षेत्र के लोगों को सुविधाजनक तरीके से अनेक सेवाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जनसेवा केंद्र में शासन की कई योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आमदनी, जाति, निवास,जन्म,मृत्यु प्रमाणपत्र सहित अन्य सेवाओं का लाभ इस केंद्र से उठाया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को इसके लिए बधाई भी दी। इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्री नरसिंह साहू, जनप्रतिनिधिगण और अनेक अधिकारी सहित आम नागरिक उपस्थित थे।