Home छत्तीसगढ़ भिलाई इस्पात संयंत्र की महाप्रबंधक श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोस ‘आइकॉनिक वीमेन इन लीडरशिप’ पुरस्कार से...

भिलाई इस्पात संयंत्र की महाप्रबंधक श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोस ‘आइकॉनिक वीमेन इन लीडरशिप’ पुरस्कार से सम्मानित

62
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत महाप्रबंधक एवं डीएसओ (एसएमएस-3) श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोस को हैदराबाद में ग्लोबल ट्रायम्फ फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक समारोह में प्रतिष्ठित ‘आइकॉनिक वीमेन इन लीडरशिप’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें इस्पात उद्योग में उनके नेतृत्व, नवाचार के प्रति समर्पण और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात श्रीमती एम्ब्रोस ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं के समर्पण, धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है जो भारी उद्योगों जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में कार्यरत हैं।

भिलाई इस्पात संयंत्र बिरादरी  ने श्रीमती पुष्पा एम्ब्रोस को इस विशिष्ट सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी तथा इसे इस्पात उद्योग में महिला नेतृत्व की दिशा में प्रेरणादायी उपलब्धि बताया।