Home छत्तीसगढ़ उपराष्ट्रपति कल छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के...

उपराष्ट्रपति कल छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे

43
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर.

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज रात रायपुर पहुंचेंगे। कल पांच नवंबर को राजभवन में उपराष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे नवा रायपुर के सेंध जलाशय के पास भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम द्वारा आयोजित एयर शो का अवलोकन करेंगे। उपराष्ट्रपति कल राजनांदगांव पहुंचकर उदयाचल मल्टी-स्पेशलिटी नेत्र चिकित्सा संस्थान का उद्घाटन करेंगे। वे राजनांदगांव के स्टेट स्कूल मैदान में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके बाद कल शाम उपराष्ट्रपति छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पच्चीस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नवा रायपुर में आयोजित किए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित करेंगे। उपराष्ट्रपति कल शाम रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।