Home खेल विजेता भारतीय महिला टीम प्रधानमंत्री मोदी से करेगी मुलाकात, प्लेयर्स दिल्ली के...

विजेता भारतीय महिला टीम प्रधानमंत्री मोदी से करेगी मुलाकात, प्लेयर्स दिल्ली के लिए रवाना

31
0

नई दिल्ली:

2 नवंबर को इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी। टीम बुधवार, 5 नवंबर को दिल्ली में पीएम मोदी के साथ डिनर पर शामिल होगी। मुंबई से रवाना हुई टीम शाम 6:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बताया कि टीम जल्द तय करेगी कि प्रधानमंत्री को उपहार में जर्सी देनी है या बैट।

Indian women’s team to meet PM Modi: वर्ल्ड कप जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, “फाइनल में भारतीय टीम का प्रदर्शन अद्भुत रहा। खिलाड़ियों की प्रतिभा और दृढ़ता ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया। यह ऐतिहासिक जीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।” भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम के लिए 51 करोड़ रुपए के नकद इनाम की घोषणा की है। BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा कि खिलाड़ियों की हिम्मत और एकजुटता ने देश का मान बढ़ाया है।

Indian women’s team to meet PM Modi: भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार महिला वर्ल्ड कप अपने नाम किया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे। शेफाली वर्मा ने 87 रन और दीप्ति शर्मा ने 58 रन के साथ 5 विकेट लेकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। शेफाली ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ और दीप्ति ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुनी गईं।