Home खेल सेल क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 का भिलाई में शुभारंभ

सेल क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 का भिलाई में शुभारंभ

48
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल द्वारा आयोजित “सेल क्रिकेट चैंपियनशिप 2025” का शुभारंभ दिनांक 10 नवंबर, 2025 को  सिविक सेंटर क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार थे व विशिष्ट अतिथि के रूप में उप महाप्रबंधक (स्पोर्ट्स, सेल कॉर्पोरेट दिल्ली) श्री सौरभ शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधा विभाग द्वारा किया गया। यह टूर्नामेंट 10 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक भिलाई में खेला जायेगा।

इस अवसर पर विभाग की ओर से महाप्रबंधक (मानव संसाधन – नॉन वर्क्स) श्री जे.एन. ठाकुर, उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग) एवं अर्जुन अवॉर्डी श्री राजेन्द्र प्रसाद, उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग) श्री अभिजीत भौमिक तथा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इस चैंपियनशिप में सेल की विभिन्न इकाइयों — इस्को- बर्नपुर, डीएसपी- दुर्गापुर, बीएसएल- बोकारो, सेल- रांची, आरएसपी- राउरकेला, एसएसपी- सेलम, कॉर्पोरेट ऑफिस, एसआरयू, सीएफपी-चंद्रपुर, वीआईएसएल- भद्रावती तथा भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम भाग ले रही हैं।

उद्घाटन दिवस पर खेले गए पहले मुकाबले में इस्को- बर्नपुर की टीम ने सेल- रांची को 119 रनों से पराजित किया। पहले दिन के खेले गए सभी मैचों में निर्णायक की भूमिका में आर.पी. सिंह, कौशल वर्मा, सुनील डडसेना, संतोष सोनी, पीयूष साहू, हरप्रीत सिंह तथा अशोक रिगरी रहें।