Home छत्तीसगढ़ SIR से छत्तीसगढ़ में आएगी विश्वास की सुनामी”—सांसद बृजमोहन, MLA राजेश मूणत...

SIR से छत्तीसगढ़ में आएगी विश्वास की सुनामी”—सांसद बृजमोहन, MLA राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम में कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

41
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

 

रायपुर 16 नवंबर

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत के साथ रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक लेवल एजेंट्स (BLA) एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की रणनीति पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि—“20 वर्षों में एक बार मिलने वाला SIR (Special Intensive Revision) लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह सिर्फ चुनावी कार्य नहीं, बल्कि हर वैध मतदाता को उसका अधिकार दिलाने और फर्जी मतदाता को सूची से बाहर करने की राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए—

* प्रत्येक पार्षद अपने वार्ड में BLA-2 की बैठक लेकर बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाएँ।

* प्रतिदिन कम से कम 2 घंटे समर्पित कर 20 घरों तक पहुँचने का लक्ष्य निर्धारित करें।
* मतदाता सूची को सही करने के लिए मेहनत अनिवार्य है।

* फॉर्म भरने की संपूर्ण प्रक्रिया कार्यकर्ताओं को समझाई जाए और जन-जन तक इसका संदेश पहुँचाया जाए।

* सूचना के प्रसार के लिए व्हाट्सएप और डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाए।

सांसद बृजमोहन ने कहा कि जैसे SIR के बाद बिहार में ऐतिहासिक परिणाम आया और जनता ने विश्वास की सुनामी लाई, वैसी ही सुनामी रायपुर और छत्तीसगढ़ में भी लाई जा सकती है यदि बूथ और वार्ड संगठन मजबूत हो और यहां सही से SIR हो।

उन्होंने कहा कि, सही मतदाता सूची होने से मतदाता भी संतुष्ट रहता है। मतदान के दिन उसे भटकना नहीं पड़ता। पारदर्शी और शुद्ध मतदाता सूची से ही लोकतंत्र सशक्त बनता है।

श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हैं और इस बार भी SIR कार्य को पूरी ईमानदारी से कर 20 वर्षों तक मजबूत आधार देने का संकल्प लें।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठित प्रयासों से रायपुर ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों में जीत का मार्जिन ऐतिहासिक रूप से बढ़ेगा।कांग्रेस द्वारा भाजपा पर अपने मतदाताओं का नाम जुड़वाने के आरोप पर सांसद बृजमोहन ने कहा कि, केवल आरोप लगाने से कुछ होने वाला नहीं है। कांग्रेसी भी अपने BLA को भी काम पर लगाएं।