Home छत्तीसगढ़ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सूरजपुर में भव्य “यूनिटी मार्च”

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सूरजपुर में भव्य “यूनिटी मार्च”

41
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में जनसैलाब उमड़ा, जनप्रतिनिधियों की 

गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाया आयोजन का गौरव

रायपुर,

अखंड भारत के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सूरजपुर में आज भव्य “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया।जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सम्मिलित होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है और इसी दौरान  सरदार वल्लभभाई पटेल  की 150वीं जयंती मनाना राष्ट्र के प्रति गर्व और कृतज्ञता का अवसर है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 565 रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव रखी।सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रनिष्ठा का सर्वाेत्तम उदाहरण है। त्याग, सेवा और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने की उनकी सोच सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

इस विशाल पदयात्रा में हजारों नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं, गणमान्यजन और अधिकारी शामिल हुए। “भारत माता की जय”, “सरदार पटेल अमर रहें” और “वंदे मातरम्” के उद्घोषों से पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।पदयात्रा का शुभारंभ प्रातः 9 बजे माँ समलेश्वरी महामाया मंदिर, केनापारा से हुआ। रैली तेलाईकछार, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, व्हीएम नर्सिंग कॉलेज, अम्बेडकर चौक, शिवानंदपुर वार्ड क्रमांक 12 होते हुए बस स्टैंड विश्रामपुर में सम्पन्न हुई। 8 से 10 किलोमीटर लंबी इस रैली में शहरवासियों का उत्साह देखते ही बनता था।

कार्यक्रम में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज, प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, तथा पूर्व गृहमंत्री एवं छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा भी उपस्थित रहे।सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में सरदार पटेल की दूरदृष्टि, राष्ट्रनिर्माण में योगदान और राष्ट्रीय एकता के संदेश को रेखांकित किया।
यूनिटी मार्च के दौरान जयनगर आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। रैली मार्ग में स्वच्छता जागरूकता के तहत श्रमदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया गया।
रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा, रेडक्रॉस सोसायटी सूरजपुर के अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल, कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद थे।