Home छत्तीसगढ़ उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्था से प्रसन्न है धान विक्रेता कृषक

उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्था से प्रसन्न है धान विक्रेता कृषक

46
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 17 नवम्बर 2025

प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप 15 नवम्बर से राज्यभर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सबसे बड़ा महापर्व प्रारंभ हो गया है। इस महाअभियान को लेकर सक्ती जिले के किसानों में उत्साह का वातावरण है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के प्रथम दिन देवरघटा धान उपार्जन केंद्र में किसान श्री गेंदराम साहू ने सबसे पहले धान विक्रय किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और जिले में धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ किया।

श्री साहू ने बताया कि उन्होंने तुहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से समय पर टोकन बुक किया था, जिससे उन्हें खरीदी केंद्र में किसी प्रकार की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ी। धान तौल प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। नमी परीक्षण, बारदाना उपलब्धता और तौल प्रबंधन सभी चरणों में सोसायटी कर्मचारियों ने मदद की। श्री साहू ने बताया कि उनके द्वारा बेचे गए धान का समर्थन मूल्य मिलने के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के माध्यम से आदान सहायता भी मिलेगी। कुल मिलाकर उन्हें उनके धान का प्रति क्विंटल 3100 मूल्य मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला प्रशासन द्वारा जिले के समस्त उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा हेतु पारदर्शी टोकन प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, नमी मापक यंत्र, पर्याप्त बारदाना और सुचारू भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि 31 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस अभियान के दौरान किसी भी किसान को कतार, भुगतान या खरीदी से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।