Home छत्तीसगढ़ बालोद जिले में 684 क्विंटल धान जब्त

बालोद जिले में 684 क्विंटल धान जब्त

26
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

जिला स्तरीय उड़न दस्ता दल द्वारा की जा रही सघन जांच एवं कार्रवाई

रायपुर, 19 नवंबर 2025

प्रदेश में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। धान खरीदी अभियान के अंतर्गत अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए राज्य और जिला स्तर पर जांच दल का गठन किया गया है। जांच दलों द्वारा अभियान चलाकर अवैध धान के परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बालोद जिले में जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय उड़न दस्ता दल द्वारा सघन जाँच की कार्रवाई के दौरान अब तक कुल 684 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। जांच दल में शामिल जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसीराम ठाकुर ने बताया कि जिला एवं तहसील स्तरीय उड़न दस्ता दल द्वारा संघन जांच कर मंडी अधिनियम अंतर्गत अब तक कुल 26 प्रकरण बनाकर 684.80 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। उन्होंने बताया कि आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में वाहन से कुल 750 कट्टा धान, वजन 300 क्विंटल जब्ती की कार्रवाई की गई है। जिला खाद्य अधिकारी ने पंजीकृत किसानों से अपील की है कि वे अपने पंजीकृत रकबे पर किसी कोचिया, व्यापारी का धान विक्रय न कर अपने द्वारा उत्पादित धान का समर्थन मूल्य पर नियमानुसार विक्रय करें।