Home छत्तीसगढ़ किसान सम्मान निधि योजना के तहत जीपीएम जिले के 29 हजार 840...

किसान सम्मान निधि योजना के तहत जीपीएम जिले के 29 हजार 840 किसानों के खाते में अंतरित हुए 5.97 करोड़ रूपये

31
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 19 नवंबर 2025

जीपीएम जिले के 29,840 किसानों के खातों में आज 5.97 करोड़ रुपये किसान सम्मान निधि के रूप में सीधे अंतरित किए गए। यह राशि भारत सरकार की ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त के तहत दी गई है।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम धमतरी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में प्रदेश के 24,70,640 किसानों को कुल 494 करोड़ 12 लाख रुपये का सीधा लाभ मिला। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के परिणाम स्वरूप प्रदेश के किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी का फायदा भी लगातार मिल रहा है।

गत खरीफ वर्ष में छत्तीसगढ़ में 149 लाख मीट्रिक टन रिकार्ड धान खरीदी गई थी। समर्थन मूल्य के अतिरिक्त कृषि उन्नति योजना के माध्यम से अब तक 25.49 लाख किसानों को 29,036 करोड़ रुपये की राशि सीधे दी जा चुकी है। सिर्फ 22 महीनों में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व में किसानों के खातों में सवा लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई है।