Home छत्तीसगढ़ हड़ताल पर गए समिति प्रबंधक और ऑपरेटर लौटे ड्यूटी पर

हड़ताल पर गए समिति प्रबंधक और ऑपरेटर लौटे ड्यूटी पर

30
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सभी केंद्रों में सुचारू रूप से हो रही धान खरीदी 

रायपुर, 19 नवंबर 2025

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में बिना किसी व्यवधान के सुचारू रूप से  जारी है। हड़ताल पर गए सभी समिति प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं, जिससे जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो रही है।

जिला खाद्य अधिकारी जीपीएम श्रीमती श्वेता अग्रवाल ने बताया कि राज्य शासन द्वारा निर्धारित उपार्जन नीति के अनुरूप सभी केंद्रों में धान एवं मक्का खरीदी कार्य व्यवस्थित रूप से प्रारंभ हो चुका है। धान खरीदी कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिससे उपार्जन प्रक्रिया और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनी है।

जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण बारदाना उपलब्ध कराया गया है। उपार्जन व्यवस्था का पूर्ण कम्प्यूटरीकरण, किसानों को डिजिटल माध्यम से भुगतान, उपार्जित धान का सुरक्षित भंडारण एवं समयबद्ध परिवहन की व्यवस्था सुनियोजित ढंग से संचालित की जा रही है। किसानों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पेयजल, शौचालय, छाया एवं बैठने की व्यवस्था भी सभी केंद्रों में सुनिश्चित की गई है।

इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य धान कॉमन 2369 रुपये प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड-ए 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। राज्य शासन द्वारा किसानों को वास्तविक लाभ सुनिश्चित करने हेतु धान खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किसानों से धान की नगद एवं लिंकिंग में खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक संचालित की जाएगी। केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं के चलते जिले में धान खरीदी व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी हो गई है।