Home छत्तीसगढ़ रायपुर में पकड़े गए ISIS से जुड़े किशोरों ने कई शहरों के...

रायपुर में पकड़े गए ISIS से जुड़े किशोरों ने कई शहरों के 100 से अधिक लोगों को जोड़ लिया था

26
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

 रायपुर.

प्रतिबंधित आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से जुड़े होने के आरोप में रायपुर में गिरफ्तार दो मुस्लिम किशोरों के मोबाइल फोन से राज्य के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) को कई अतिसंवेदनशील डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि इन किशोरों ने राज्य के विभिन्न शहरों के 100 से अधिक किशोरों और युवाओं को जेहादी नेटवर्क से जोड़ा था।

एटीएस अब इन सभी लोगों को तलब कर पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपितों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनके कब्जे से देश विरोधी गतिविधियों की जानकारी, खुफिया नक्शे आदि बरामद हुए हैं। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस के पाकिस्तानी माड्यूल ने इन किशोरों के माध्यम से त्योहारों के दौरान हिंसा फैलाने की योजना बनाई थी।