Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगाँठ पर ऐतिहासिक जनसहभागिता

छत्तीसगढ़ में नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगाँठ पर ऐतिहासिक जनसहभागिता

21
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

लगभग 20 हजार स्थलों पर 6.70 लाख से अधिक लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ

रायपुर,

नशामुक्त भारत अभियान (NMBA) की 5वीं वर्षगाँठ छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व जनभागीदारी और जागरूकता के साथ मनाई गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में एक विशाल जन-अभियान का स्वरूप दिखाई दिया। राज्य के सभी विभागों के समन्वय से समाज कल्याण विभाग द्वारा शपथ कार्यक्रमों का बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया जिसमें हर वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम रायपुर स्थित होटल मैरियट में आयोजित हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया, समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव तथा संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्ति की शपथ लेकर मादक द्रव्यों के उन्मूलन का सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।

प्रदेशभर में आयोजित विशाल कार्यक्रमों ने अभियान की गति को कई गुना बढ़ाया

543 स्थलों पर 24 हजार749 लोगों ने शपथ ली।विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 505 कार्यक्रमों में 69 हजार 356 युवाओं ने भाग लिया।7,452 विद्यालयों में 3 लाख 98 हजार 675 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया।स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों के 9,355 कार्यक्रमों में 1लाख 20 हजार 410 लोगों ने नशा छोड़ने और दूसरों को प्रेरित करने की प्रतिज्ञा की।अन्य 2,103 आयोजनों में 57हजार 570 लोगों ने शपथ ली।

इस प्रकार 19 हजार 958 स्थलों पर कुल 6 लाख 70 हजार 760 लोगों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यमों से नशामुक्त समाज का संकल्प लिया—जो राज्य में जनसहभागिता का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।

भारत सरकार द्वारा आयोजित मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर का लाइव प्रसारण छत्तीसगढ़ के सभी जिलों, विभागों, शासकीय कार्यालयों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और विद्यालयों में सामूहिक रूप से देखा गया। इससे राज्य में जागरूकता और सहभागिता को नई दिशा मिली।

नशामुक्त भारत अभियान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एक महत्त्वपूर्ण पहल है, जिसके अंतर्गत जन-जागरूकता, काउंसिलिंग, उपचार और पुनर्वास सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, शहरी प्रशासन, युवा सेवाएँ आदि विभागों को जोड़कर इसे एक व्यापक सामाजिक आंदोलन का स्वरूप दिया गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह जनभागीदारी “नशामुक्त समाज के लिए छत्तीसगढ़ की सामूहिक प्रतिबद्धता” को दर्शाती है। वहीं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य में जन-जागरूकता, काउंसिलिंग और समुदाय आधारित गतिविधियाँ निरंतर जारी रहेंगी, जिससे छत्तीसगढ़ नशामुक्त और प्रगतिशील प्रदेश की दिशा में निरंतर अग्रसर रहेगा।

छत्तीसगढ़ की इस व्यापक सहभागिता ने राष्ट्रीय स्तर पर यह मजबूत संदेश दिया है कि राज्य नशे के खिलाफ एकजुट होकर स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज निर्माण के लिए दृढ़ संकल्पित है।