Home छत्तीसगढ़ भिलाई इस्पात संयंत्र के पीएचडी विभाग द्वारा ‘ऑपरेशन नसीब’ विशेष स्वच्छता अभियान जारी

भिलाई इस्पात संयंत्र के पीएचडी विभाग द्वारा ‘ऑपरेशन नसीब’ विशेष स्वच्छता अभियान जारी

47
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल–भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं एवं जन स्वास्थ्य विभाग (पीएचडी) द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान ‘ऑपरेशन नसीब’ प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों, मार्गों और आवासीय क्षेत्रों को स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त बनाते हुए नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएँ प्रदान करना है।

इसी क्रम में महाप्रबंधक (पीएचडी, प्लानिंग एवं कोऑर्डिनेशन) श्री के.के. यादव ने 21 नवंबर 2025 को सिक्स ट्री एवेन्यू, सेक्टर-8 से पावर हाउस स्टेशन होते हुए सेक्टर-10 तक का निरीक्षण दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिक्स ट्री एवेन्यू के पटरी पार क्षेत्रों में देर रात व्यापारी एवं रहवासी द्वारा फेंके जा रहे कूड़े, बिल्डिंग मलबे एवं पैकेजिंग वेस्ट से उत्पन्न अव्यवस्था पर चिंता व्यक्त की और इस समस्या के समाधान हेतु तुरंत विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं भी स्वच्छता अभियान में सहभागी होकर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।

अभियान के अंतर्गत सड़कों के किनारों से बड़े पैमाने पर कचरे के ढेर हटाए जा रहे हैं, झाड़ियों की कटाई की जा रही है तथा ठेले एवं दुकानों द्वारा फैलाए गए कचरे को भी साफ किया जा रहा है। विभाग द्वारा अब तक 10 ट्रैक्टर ट्रोली से अधिक कचरा हटाया जा चुका है। श्री यादव ने बताया कि टाउनशिप में डोर-टू-डोर कलेक्शन प्रणाली एवं नगर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और सुदृढ़ करने की योजना तैयार की जा रही है, ताकि भिलाई टाउनशिप देश के स्वच्छतम नगरों की श्रेणी में स्थान प्राप्त कर सके।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सेक्टर-10 सहित अन्य सेक्टरों में झाड़ियों की कटिंग और डंप हटाने का कार्य निरंतर जारी है। साथ ही, टाउनशिप क्षेत्र में लीगेसी वेस्ट के बायो-रीमेडिएशन कार्य को भी शीघ्र आरंभ किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सड़क तथा नालियों में प्लास्टिक, पन्नी एवं कचरा न फेंकें और स्वच्छता अभियान में साझेदारी निभाएँ। साथ ही, डेंगू नियंत्रण टीम को इस वर्ष प्रभावी रोकथाम के लिए बधाई दी।

निरीक्षण के दौरान सहायक महाप्रबंधक (पीएचडी) श्री रमेश कुमार गुप्ता, उप प्रबंधक (पीएचडी) श्री मिलिंद कुमार बंसोड तथा  कर्मचारीगण  नागराजू, गोपाल कृष्ण वर्मा, सरत दीप, सुभाष चंद्र महाराणा, ज्ञानेंद्र पांडेय, विद्याचरण लहरे, विश्वनाथ देवांगन, किसान लाल टंडन सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे और स्वच्छता कार्यों में सक्रिय योगदान दिया।