Home छत्तीसगढ़ भिलाई इस्पात संयंत्र के वित्त एवं लेखा विभाग द्वारा नेशनल पेंशन सिस्टम...

भिलाई इस्पात संयंत्र के वित्त एवं लेखा विभाग द्वारा नेशनल पेंशन सिस्टम पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

54
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के वित्त एवं लेखा विभाग द्वारा 24 नवंबर 2025 को बीआईटी  परिसर में नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को बदलते पेंशन परिदृश्य, एनपीएस के फ्रेमवर्क तथा हाल ही में किए गए सुधारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के एनपीएस विंग के विशेषज्ञों ने भाग लिया और एनपीएस की आवश्यकता, इसके लाभ, नवीन प्रावधानों एवं दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा में इसकी भूमिका पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री प्रवीण निगम तथा कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के 150 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। इंटरैक्टिव सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के एनपीएस विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष रूप से प्रश्न पूछे। टीम द्वारा योगदान की प्रक्रिया, विनियमों में हुए बदलाव, निवेश विकल्पों तथा अन्य तकनीकी पहलुओं से संबंधित सभी प्रश्नों का स्पष्ट एवं संतोषजनक उत्तर दिया गया।